Central Government Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, नई सैलरी चार्ट यहाँ देखें

व्हाट्सप्प से जुड़ें! Join Now

Central Government Employees DA Hike: केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए Dearness Allowance (DA Hike 2026) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Government of India के इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी, जिससे कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

कर्मचारियों की सैलरी में 2% की बढ़ोतरी

DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, उनकी कुल सैलरी करीब ₹28,800 तक पहुंच सकती है। वहीं ₹29,200 बेसिक पे वालों की सैलरी लगभग ₹46,720 हो सकती है। सीनियर अधिकारियों, जिनकी बेसिक सैलरी ₹2.5 लाख है, उनकी कुल सैलरी ₹4 लाख के पार जा सकती है। महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

DA Hike 2026: Important Table

विवरणजानकारी
DA बढ़ोतरी2%
पुराना DA58%
नया DA60%
लागू तिथि1 जनवरी 2026
एरियरजनवरी 2026 से मिलेगा

साल में दो बार बढ़ता है कर्मचारियों का DA

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाती है—एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई के लिए। हालांकि, इस बार DA की घोषणा में थोड़ी देरी हुई, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी भी देखी गई। पिछले साल 2025 में यह घोषणा 28 मार्च को की गई थी।

8th Pay Commission को लेकर बढ़ा दबाव

DA बढ़ोतरी ऐसे समय पर आई है जब कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से 8th Pay Commission की मांग कर रहे हैं। National Council-Joint Consultative Machinery ने सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर सैलरी में बड़े बदलाव की मांग की है।

इसमें न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग शामिल है। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

सरकारी कर्मचारियों के कुछ अन्य प्रमुख मांग

कर्मचारी संगठनों ने सरकार से कई और मांगें भी रखी हैं, जैसे।

  • हर साल 6% का इंक्रीमेंट।
  • HRA का न्यूनतम स्लैब 30%
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली।
  • प्रमोशन के समय दो इंक्रीमेंट।
  • ग्रेच्युटी कैलकुलेशन में सुधार।

DA Hike 2026 केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है। हालांकि, अब सभी की नजरें 8th Pay Commission पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में सैलरी स्ट्रक्चर को पूरी तरह बदल सकता है। फिलहाल, DA बढ़ने से कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और महंगाई का असर कुछ हद तक कम होगा।

Leave a Comment

रिजल्ट चेक करें